कॉल पर दिल दे बैठे थे KGF स्टार यश , 6 महीने बाद मिला था प्रपोजल का जवाब , दिलचस्प है लवस्टोरी

साउथ और कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार यश को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। साल 2018 में आई केजीएफ चैप्टर 1 उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है। वहीं इन दिनों उनकी फिल्म KGF 2 धमाल मचा रही है। बता दें कि यश का असली नाम नवीन कुमार गोडा है। फिल्म इंडस्ट्री में वह यश के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि उनके फैंस उनके रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

यदि आप वास्तव में यश से प्यार करते हैं, तो आपको यह लेख पसंद आएगा। इस लेख में, हम यश और उसकी पत्नी राधिका की आकर्षक रोमांटिक कहानी के बारे में बताएंगे। कम ही लोग जानते हैं कि यश की पत्नी राधिका भी एक एक्ट्रेस थीं। उन दोनों की रोमांटिक कहानी की शुरुआत वास्तविक फिल्म की व्यवस्था से हुई थी। इन दोनों की रोमांटिक कहानी कैसी थी, इसका अंदाजा हमें होना चाहिए।

पहली मुलाकात

यश और राधिका की शादी पांच साल पहले हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी। साल 2004 में टीवी शो नंदगोकुला के सेट पर मिले थे। पहली मीटिंग के दौरान राधिका ने यश से बात नहीं की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि वह बहुत घमंडी होंगे। लेकिन उनकी किस्मत में साथ होना लिखा था। शूट के लिए दोनों को एक ही कैब में जाना होता था। शुरुआत के समय में वह कम बोलते थे। लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई

इस अंदाज में किया था प्रपोज

यश और राधिका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने राधिका को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। यश राधिका को मन ही मन में बेहद पसंद करते थे। वह अक्सर राधिका को बतों ही बात में हिंट देते थे, कि उनकी लाइफ में कोई है जिसे वह बहुत प्यार करते हैं। वहीं राधिका को इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था। वह यश को टिप्स देती थी कि वह उस लड़की से कैसे अपने दिल की बात कहें। जिसके बाद वैलेंटाइन-डे के खास मौके पर यश ने राधिका को प्रपोज करने की कोशिश की थी। असफल होने के बाद उन्होंने फोन पर राधिका को प्रपोज कर दिया था।

6 महीने बाद प्रपोजल का मिला जवाब

यश ने वैलेंटाइन डे के दिन राधिका को कॉल करने के उनके प्लान के बारे में पूछा। जिसके बाद राधिका ने बताया कि वह फिल्म देखने जा रही हैं। ऐसे में उस समय यश राधिका को अपनी फीलिंग्स के बारे में बताना नहीं चाहते थें। वह नहीं चाहते थे कि उनकी किसी भी गलती की वजह से उनकी दोस्ती खराब हो जाए। क्योंकि यश को राधिका की फीलिंग्स के बारे में कोई भी आइडिया नहीं था। ऐसे में यश उसी जगह गए जहां राधिका फिल्म देखने गई थी।

इसके बाद यश ने एक गिफ्ट खरीदकर उनकी गाड़ी में रख दिया था। इसके बाद राधिका कार्ड और गिफ्ट देखकर समझ गई कि यह किसने दिया है, लेकिन राधिका और यश दोनों ने ही इस बारे में कोई बात नहीं की। जिसके बाद यश ने एक दिन फोन पर राधिका को अपने दिल की बात बताई। राधिका ने इस प्रपोजल का जवाब देने में 6 महीने का समय लगा दिया।


कब हुई थी शादी?

यश और राधिका की शादी बैंगलोर में 9 दिसंबर 2016 को हुई थी। उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में की गई थी। इसके बाद बैंगलोर में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया गया था। उनके रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स शामिल हुए थे। आज दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं। यश के बेटे का नाम यथर्व और बेटी का नाम आयरा है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *