खाली समय में अपने साथियों के साथ खेत में गाय-भैंसे चरा रहे हैं धर्मेंद्र, देखें वीडियो

धर्मेंद्र अब फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। 84 साल की उम्र में वे खेती कर अपना वक्त बीता रहे है। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बता रहे हैं कि कैसे वे अपने फॉर्महाउस में खेती कर रहे हैं और किस तरह की सब्जियां उगा रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र का फॉर्महाउस लोनावला में है। ये करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है। धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त फॉर्महाउस में ही बीताते हैं। वे यहां ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते हैं। धर्मेंद्र कभी-कभार एकाध फिल्म में भी नजर आ जाते हैं।

धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में टमाटर, बैंगन और गोभी के अलावा कई सारी सब्जियां उगा रखी है। उनके फॉर्महाउस में 1000 फीट गहरी झील भी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा- इस मौसम की सब सब्ज़ियाँ 🍒🥬🥒🌶🌽🥕🥦🥑🍆 फ़ल अपनी मेहनत का पा ही लेता हूँ 🙏.


एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, “मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।”


इन फोटोज में वे कभी आम तोड़ते तो कभी अपने फार्महाउस में बने रॉक गार्डन में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।


धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं। दोनों को कई बार साथ में यहां टाइम बिताते हुए देखा गया है।


धर्मेंद्र के फार्महाउस पर कई सारी भैसें भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।


धर्मेंद्र मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस में फुर्सत के पल बिताते हैं। उन्होंने अपने फॉर्महाउस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।


उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *