कभी होटल में किया काम तो कभी खेतों में , जेल तक भी गए, ऐसी है पंकज त्रिपाठी के संघर्ष की कहानी

 दोस्तो पंकज त्रिपाठी  एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने गरीबी में होने के बावजूद फिल्मी जगत में अपनी एक अलग  पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी आज के समय मे किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है क्योंकि उन्होंने दमदार अभिनय से उनके फैंस के अंदर जगह बनाई है । मिर्जापुर से अपनी पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी का 5 सितम्बर को जन्मदिन है। पंकज त्रिपाठी की पहली बॉलीवुड  की फ़िल्म  ‘रन’ थी जिसके बाद हैं उंन्होने बॉलीवुड  की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया  है लेकिन उन्हें असली पहचान मिर्जापुर से मिली  , मिर्जापुर में  पंकज त्रिपाठी ने कालीन त्रिपाठी का किरदार बनाया जो कि लोगो के दिलो पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी थी। 

 

काफी पिछड़े गांव से रखते है संबंध–  दोस्तो आपकी जानकारी के लिये बता दे कि पकंज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 बेलसंड बिहार में हुआ था । पंकज त्रिपाठी एक ब्राह्मण परिवार सम्बंध रखते है। पंकज त्रिपाठी के पिता  पंडिताई के साथ- साथ किसानी का भी काम करते है । पंकज त्रिपाठी के परिवार में 3 भाई और बहन है  । पंकज त्रिपाठी को शुरआती शिक्षा लेने में बहुत समस्या हुई थी क्योंकि उनके गांव  में उस समय ना तो  लाइट थी और ना ही कोई अन्य सुविधा जिस कारण से पंकज त्रिपाठी को  को एक पेड़ के नीचे बैठ कर  अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की थी। उंन्हे पढ़ाई करने के लिये दूसरे गांव भी जाना पड़ता था।

बचपन से शौक था एक्टिंग का – पंकज त्रिपाठी शुरू में अपने पिता जी के साथ पंडिताइन और किसानी का किया करते थे लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से हो गया था। पंकज त्रिपाठी  गांव में होने वाले नाटकों में  लड़की का किरदार निभाते थे जो कि गांव वालों को भी काफी पसंद आता था। गांव के ही लोगो ने पंकज त्रिपाठी को    बॉलीवुड में जाकर अभिनय की सलाह दी थी जिसके बाद पंकज त्रिपाठी ने भी बॉलीवुड में जाकर अभिनय करने का मन बना लिया। 

 

पिता चाहते थे की पंकज बने डॉक्टर –  जहाँ पंकज त्रिपाठी अभिनय में रुचि रख रहे थे  लेकिन पंकज त्रिपाठी के पिता चाहते थे की पंकज त्रिपाठी डॉक्टर बने  इसलिए उंन्होने पंकज त्रिपाठी को स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हाजीपुर भेज दिया । हाजीपुर आकर पंकज त्रिपाठी ने  इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में दाखिला लिया। पंकज त्रिपाठी को अभिनय में काफी रुचि थी इसलिए वो कॉलेज में पढ़ाई के साथ – साथ थिएटर में भी काम करने लग गये थे।

जेल भी हो चुकी है पंकज त्रिपाठी को –  आपकी जानकारी के लिये बता दे कि पंकज त्रिपाठी  जब कॉलेज में तब उन्हें एक बार जेल भी जा चुके है।  दरअसल पंकज त्रिपाठी जब कॉलेज में थे तब उन्हें राजनीति में भी काफी रुचि थी जिस कारण से वो  अखिल  भारतीय विद्यार्थी परिषद  से जुड़े हुये थे।  बिहार में 1993  लालू यादव की सरकार  थी , तब  पंकज त्रिपाठी ने अपनी पार्टी के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी जिसके बाद उन्हें 7 दिन तक जेल में रहना पड़ा।

 पटना में रहे कुक – पंकज त्रिपाठी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने  बाद पटना के एक होटल में कुक बन गये थे। दो साल तक उंन्होने कुक की नौकरी की साथ – साथ थिएटर पर भी में करते थे। दो साल के पंकज त्रिपाठी  पटना से दिल्ली चले गये , वहां जाकर पंकज त्रिपाठी नेशनल  स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया।

दिल्ली से मुंबई गये पंकज त्रिपाठी – पंकज त्रिपाठी दिल्ली से एक्टिंग का कोर्स पूरा करके मुम्बई चले गये थे जहाँ उंन्हे शुरुआत में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। पंकज त्रिपाठी बिहार के रहने वाले है जिस कारण से  उंन्हे भोजपुरी और हिंदी तो बहुत अच्छे से आती है लेकिन अंग्रेजी में पकड़ कमज़ोर थी । शुरुआत में पंकज त्रिपाठी को   इंग्लिश को सीखने के लिये काफी संघर्ष करना पड़ा  । पंकज त्रिपाठी को रन फ़िल्म में अभिनय करने का मौका मिला था, इस फ़िल्म में उनका रोल इतना छोटा था की उंन्हे कोई पहचान नहीं मिल पायी थी।

 गैंग्स ऑफ वासेपुर से बदली ज़िंदगी –  पंकज त्रिपाठी ने पहली बहुत सी फिल्मो में काम किया हुआ था पर उंन्हे असली पहचान गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली थी। इस फ़िल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सरहाना हुई  थी, इस फ़िल्म के बाद पंकज  त्रिपाठी ने ओटीटी में रिलीज हुई मिर्जापुर में   कालीन त्रिपाठी का किरदार निभाया था । इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग की इतनी सराहना  हुई कि उंन्हे सब कालीन त्रिपाठी के नाम से ही जानने लग गये थे।

गजब है पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी – पंकज त्रिपाठी की  मुलाक़ात उनकी पत्नी मृदुला से तब हुई थी जब वो सिर्फ 17 साल के थे ।  पंकज त्रिपाठी की बहन  नंदा की शादी मृदुला के भाई से हुई थी  जिस कारण से उनकी शादी मृदुला से नहीं हो सकती थी।लेकिन पंकज त्रिपाठी मृदुला से बहुत प्यार करते थे जिस कारण से वो हमेशा अपने परिवार को इस रिश्ते के लिये मनाते  रहे, उंन्हे इसमें सफलता भी मिल गयी । 15 जनवरी 2004 को पंकज त्रिपाठी और मृदुला ने परिवार की मर्जी से शादी कर ली ।

न्यूटन फ़िल्म में उनके अभिनय के लिये  मिला राष्ट्रीय पुरस्कर – पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मे थी जिनके लिये उंन्हे कई अवार्ड मिले थे लेकिन   न्यूटन  फ़िल्म के लिये  राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। इस फ़िल्म पंकज त्रिपाठी के किरदार को लेकर काफी सराहना हुई थी। इस फ़िल्म के अलावा पंकज त्रिपाठी को मिमी और लूडो फ़िल्म के लिये भी नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

जिन प्रोड्यूसर के पास बात करने का नहीं था समय , आज इन्तज़ार करते है  पंकज त्रिपाठी का – पंकज त्रिपाठी ने हाल  में हुये एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो शुरू में मुम्बई आये थे तो उंन्हे स्टूडियो  सिक्योरटी गार्ड में घुसने नहीं देते थे। पंकज त्रिपाठी  ने आगे बताया कि एक समय जो प्रोड्यूसर मुझेस बात  तक नहीं करते थे वो आज के समय मे  मेरे घर के बाहर मुझसे मिलने के लिये इंतज़ार करते है।

दोस्तो अगर हम पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ की बात करे तो पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है और वही उनके वर्क फ्रंट की बात करे तो वो इस समय ओह माय गॉड 2 की शूटिंग में व्यस्त है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *