जब दुल्हन विदाई के बाद ससुराल की बजाय डेंटल कॉलेज में उतरी, दूल्हे की इस हरकत से हर कोई हो गया हैरान

अक्सर देखा जाता है की जब शादी होती है तो दूल्हा, दुल्हन के घर बारात लेकर जाता। वहां बारात को खाना खिलाया जाता, जयमाला का प्रोग्राम होता है, फिर दूल्हा-दुल्हन फेरे लेते है और इस तरह शादी की कई सारी रस्मे निभाई जाती है, इसे बाद विदाई की रिस्म निभाई जाती है और फिर दूल्हा अपनी दुल्हन से शादी करके उसे सीधे अपने घर ले जाता है। और फिर बाकी बची हुई बहुत सी रस्मे निभाई जाती है।

लेकिन गुरुवार को लखनऊ के आलमबाग में हुई एक शादी में ऐसा नहीं हुआ। विदाई के बाद दूल्हा, अपनी दुल्हन को अपने घर नहीं लेकर गया। वो सीधे डेंटल कॉलेज पंहुचा। जिसके बाद ये घटना सोशल मिडिया पर सुर्खियों में आ गई। अब हर कोई इस घटना की चर्चा करता हुआ नजर आ रहा है। तो चलिए जानते है, की क्या है ये पूरा मामला..

दरअसल, गुरुवार को दूल्हा बना अभिषेक अपनी बरात लेकर लखनऊ से कानपुर गया था। जहा उसकी शादी उसकी दुल्हन कीर्ति से हुई थी। शादी की सारी रस्मे निभाई गई। इसके अगले दिन सुबह दुल्हन के साथ बारात की विदाई हुई। लेकिन इसी दिन दुल्हे अभिषेक का BDS का फाइनल इयर का एग्जाम था, ऐसे में यदि वो अपनी दुल्हन को घर लेकर जाता और शादी की बाकी रस्मे निभाता। तो उसकी परीक्षा छुट जाती और उसका पूरा साल बर्बाद हो जाता है।

ऐसे में अभिषेक ने गाड़ी बीच रास्ते से ही अपनी दुल्हन सहित रायबरेली रोड स्थित डेंटल कॉलेज की तरफ से मुडवा दी। और परीक्षा केंद्र पर पहुच गया। कॉलेज में दूल्हा दुल्हन को देख सभी लोग हैरान रह गये। लेकिन जब सबको पुरे मामले के बारे में पता चला सभी ने दूल्हा और दुल्हन की खूब तारीफ की। इसके बाद अभिषेक ने साढ़े 3 बजे तक पेपर दिया, वही दुल्हन कीर्ति भी गाडी में बैठे बैठे इन्तजार करती रही।

इसके बाद सभी लोगो ने अभिषेक और कीर्ति को शादी की बधाईया भी। और साथ में ग्रुप फोटो भी खिचवाई। इसी के साथ अभिषेक और कीर्ति की शादी के ये लम्हे भी यादगार बन गये। क्योकि इसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को घर नहीं बल्कि परीक्षा केंद्र पर ले गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *