मांसाहारी हैं बॉलीवुड के यह 10 सितारें, एक्ट्रेस भी इस मामले में कम नहीं

कुछ लोग अपनी सेहत बनाए रखने के लिए हर रोज मांस खाते हैं। खैर, मांसाहारी भोजन करने के फायदे भी ढेरों हैं लेकिन शाकाहारी भोजन भी इस मामले में कुछ कम नहीं है। खैर, बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें हैं जिनका रोजाना मांसाहारी भोजन ना करने से दिन पूरा नहीं होता है। आइए जानते हैं उनके बारे में-

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान खाने के बहुत ज्यादा शौकीन हैं। सलमान अक्सर इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह बिना बिरयानी खाए नहीं रह पाते हैं। सलमान अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए डाइट में हर रोज चिकन जरूर खाते हैं।

सुष्मिता सेन


विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी नॉन वेज खाना काफी पसंद है। ग्रिल चिकन और सुशी सुष्मिता की पहली पसंद है। वह ज्यादा ऑयली खाने से खुद को दूर रखती हैं।

परिणीति चोपड़ा


परिणीती चोपड़ा को भी हर पंजाबी की तरह बटर चिकन बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह इसे किसी भी समय खा सकती हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार चिकन के काफी ज्यादा शौकीन है। अक्षय काफी ज्यादा मांस का सेवन करते हैं और उनकी फेवरेट डिश बिरयानी है।

वरुण धवन

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। बता दें, वरुण मांसाहारी हैं और चिकन उनकी फेवरेट डिश है।

रणबीर कपूर


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र और आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप के लिए चर्चा में है। मांस के काफी शौकीन हैं। और चिकन लॉलीपॉप उनकी फेवरेट डिश हैं।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम बॉलीवुड में अपने फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। इतनी बॉडी को मेन्टेन करने के लिए मांस का सेवन आवश्यक होता हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ को भी मांसाहारी भोजन बहुत पसंद है। वह कोशिश करते हैं कि दिन के भोजन में उनके खाने में कोई न कोई चिकन की डिश अवश्य मौजूद हो। तंदूरी चिकन किंग खान की फेवरेट डिश है।

दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण को सी फ़ूड खाना काफी पसंद है। साथ ही दीपिका को चिकन खाना भी बहुत अच्छा लगता है। खासकर चिकन टिक्का स्नैक के टाइम में वह कभी भी खा सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *