भारतीय क्रिकेटरों लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी ने डील को सील कर दिया है। दोनों की शादी खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के लॉज में हुई थी। इस शादी में करीब 100 मेहमानों का स्वागत किया गया, जिसमें खेल और फिल्म जगत के कई दिग्गज शामिल हुए।
सुनील और अहान शेट्टी ने मिठाई बांटी
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने के बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों के बीच मिठाई बांटी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने वाले सातवें क्रिकेटर हैं लोकेश राहुल
लोकेश राहुल सातवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। राहुल से पहले विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान ऐसा कर चुके हैं।
राहुल और अथिया ने लिए सात फेरे
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी ने सात फेरे ले लिए हैं। इसके साथ ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब यह जोड़ा शाम साढ़े छह बजे मीडिया के सामने आएगा और फोटो के लिए पोज देगा।
शाम साढ़े छह बजे मीडिया के सामने आएंगे राहुल-अथिया
शादी के बाद शाम साढ़े छह बजे लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी मीडिया के सामने आएंगे। ये दोनों उसी समय फोटो के लिए पोज करेंगे। सुनील शेट्टी ने मीडियाकर्मियों से यह वादा किया है।
सवा चार बजे होंगे फेरे
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शाम सवा चार बजे फेरे शुरू होंगे। लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी के परिवार के सभी लोग समारोह में पहुंच चुके हैं। अजय देवगन और ईशांत शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां भी शादी में शामिल होने के लिए सुनील शेट्टी के घर पहुंच गई हैं।
ढाई बजे पहुंचेगी बरात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकेश राहुल की बरात दोपहर ढाई बजे अथिया शेट्टी के घर पहुंचेगी। इसके बाद दोनों शाम चार बजे सात फेरे लेंगे। शादी के बाद यह जोड़ा मीडिया के लिए फोटो खिंचाने बाहर आएगा।
केले के पत्ते में परोसा जाएगा खाना
अथिया और राहुल की शादी में पारंपरिक तरीके से खाना परोसा जाएगा। सभी मेहमान दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार केले के पत्ते पर खाना खाएंगे। इस शादी की तस्वीरें खींचने की जिम्मेदारी जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को दी गई है।
अथिया और राहुल की शादी में फोन ले जाने की अनुमति नहीं
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोन के बिना समारोह में आने के लिए कहा गया है। शादी में शामिल होने वाला कोई भी मेहमान फोन लेकर वहां नहीं पहुंचेगा।
शादी में शामिल होंगे 100 मेहमान
राहुल और अथिया की शादी में 100 मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शादी में शामिल होंगी। शादी के बाद राहुल और अथिया रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें सभी मेहमानों और दोस्तों को बुलाया जाएगा।