कभी एक कमरे के घर में रहते थे पंकज त्रिपाठी, आज मुंबई के पॉश एरिया में बना चुके हैं आशियाना

फिल्मों की दुनिया में पंकज त्रिपाठी एक ऐसा नाम है जिसे शायद हर कोई पसंद करता होगा। पंकज ने अपनी अदाकारी से हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। बिहार में गोपालगंज के एक छोटे से गांव से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी धाक जमाने वाले पंकज त्रिपाठी के पास ऐश-ओ-आराम की सभी चीजें मौजूद हैं। मुंबई में उन्होंने अपना आशियाना भी खरीदा है। आइए देखते हैं अंदर से कैसा है पंकज त्रिपाठी का घर:


पंकज त्रिपाठी ने साल 2019 में मुंबई के मड आयलैंड में अपने सपनों का घर खरीदा था।

नए घर के पूजा की तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं।

मुंबई के पॉश एरिया में अपना आशियाना बनाने वाले पंकज त्रिपाठी कभी एक कमरे के मकान में परिवार संग रहा करते थे।

पंकज त्रिपाठी का परिवार आर्थिक तौर पर काफी कमजोर हुआ करता था। लेकिन उन्होंने अपनी मजबूरी को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया।

जब एनएसडी से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद पंकज मुंबई पहुंचे तो वहां ना तो रहने का ठिकाना था और ना ही काम का।

पंकज के स्ट्रगल के दिनों में उनकी पत्नी मृदुला ने उनका हर तरह से साथ दिया। पंकज की पत्नी नौकरी किया करती थीं।

मृदुला की सैलरी के पैसों से घर भी चलता था औऱ पंकज भी अपने खर्चे के लिए लिया करते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *